फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   accident lok gayak dead

Lalitpur News: पेड़ से टकराई बाइक, लोक गायक की मौत

Tue, 10 Jan 2023 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident lok gayak dead
ललितपुर। मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत थाना बड़ागांव के हैदरपुर गांव निवासी एक लोक गायक की बाइक मैनवार गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला टीकमगढ़ अंतर्गत थाना बड़ागांव के ग्राम हैदरपुर निवासी करन अहिरवार (30) पुत्र छक्की आकाशवाणी छतरपुर में लोक गायक था। सोमवार को वह अपने गांव के ही साथी राकेश अहिरवार के साथ अलग-अलग बाइक से गांव सौजना में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद रात को वापस लौट रहा था। गांव मैनवार के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े जामुन के पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी राकेश अपनी बाइक से आगे निकल गया और मध्य प्रदेश अपने गांव पहुंच गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर थाना सौजना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां करन के मोबाइल से परिजनों को घटना के बारे में बताया। मंगलवार को मृतक के भतीजे सुंदरलाल ने बताया कि उसके चाचा करन अहिरवार लोकगायक थे और आकाशवाणी छतरपुर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में लोक गायन करते थे। मृतक का एक बेटा है और वह पांच भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed