टला बड़ा हादसा: ललितपुर में मालगाड़ी दो भागों में बंटी, लाइन पर काम कर रहे कर्मचारी ने सूचना देकर रुकवाई ट्रेन
हादसा तब हुआ जब भोपाल से झांसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी रविवार सुबह करीब 11.26 बजे जीरोन रेलवे स्टेशन के पास ही पहुंची थी, तभी खंभा नंबर 1033/14-18 के मध्य एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की कपलिंग (मालगाड़ी के दो डिब्बों को जोड़ने वाला पार्ट) खुल गई।
विस्तार
ललितपुर के रास्ते भोपाल से झांसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी रविवार को सुबह जीरोन रेलवे स्टेशन के पास दो भागों में बंट गई। यह देख तीसरी रेलवे लाइन पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने कंट्रोलर को सूचना देकर मालगाड़ी रुकवाई। मालगाड़ी लगभग पांच खंभे आगे तक निकल गई थी।
हादसा तब हुआ जब भोपाल से झांसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी रविवार सुबह करीब 11.26 बजे जीरोन रेलवे स्टेशन के पास ही पहुंची थी, तभी खंभा नंबर 1033/14-18 के मध्य एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की कपलिंग (मालगाड़ी के दो डिब्बों को जोड़ने वाला पार्ट) खुल गई। जिसके चलते इंजन से जुड़े हुए कुछ डिब्बे आगे बढ़ गए, जबकि कपलिंग खुलने के बाद बाकी डिब्बे पीछे ही रह गए। वहीं तीसरी रेलवे लाइन का काम होने के चलते कर्मचारी देवेंद्र प्रजापति ने यह देखते ही तत्काल कंट्रोलर को सूचना दे दी, इस बीच मालगाड़ी लगभग पांच खंभे तक आगे निकल गई थी।
कंट्रोलर से जानकारी मिलने पर चालक ने मालगाड़ी को रोक लिया और लगभग आधा घंटे में मालगाड़ी को बैक करते हुए कपलिंग को जोड़ लिया गया, जिसके बाद मामलगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हो गई। हालांकि इस दौरान कोई अन्य ट्रेन नहीं होने और उक्त तीसरे रेल लाइन पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। कर्मचारी देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि खंभा नंबर 1033/12 पर तीसरी रेलवे लाइन के फाउंडेशन का काम चल रहा था, तभी तब उसने देखा कि डाउन मेन लाइन में मालगाड़ी दो भाग में बंट गई, जिसकी सूचना उसने ओएचई कंट्रोलर को देकर मालगाड़ी रुकवाई। फिर कुछ ही देर तक कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया।
जीरोन रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी कपलिंग खुलने से दो भागों में बंट गई थी। जानकारी मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने कपलिंग को जोड़ लिया और आधा घंटे बाद ही मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी