{"_id":"5aac15c04f1c1ba2238b595b","slug":"absent-student-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"106 ने परीक्षा से मुंह मोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
106 ने परीक्षा से मुंह मोड़ा
Lalitpur
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Exam
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को दोनों ही पालियों में 5,019 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 106 गैरहाजिर रहे। कोई भी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
जनपद के 22 केंद्रों पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 25 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 11 तक की प्रथम पाली में बीए द्वितीय वर्ष की गणित व गृहविज्ञान की परीक्षा, बीकॉम द्वितीय वर्ष की आयकर की परीक्षा और बीएससी द्वितीय वर्ष में गणित व वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 2,451 शामिल हुए एवं 37 परीक्षार्थी अनपुस्थित रहे। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित दूसरी पाली में बीए प्रथम वर्ष की गणित व गृहविज्ञान, बीएससी प्रथम वर्ष की वनस्पति विज्ञान व गणित और एमए द्वितीय वर्ष की राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में 2,568 परीक्षार्थी बैठे, जबकि 69 अनुपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश अग्रवाल के नेतृत्व में दोनों ही पालियों में उड़ाका दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रथम पाली में उड़ाका दल ने श्रीदीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय, सोनेलाल पटेल महाविद्यलालय बिरधा, श्रीराम महाविद्यालय पटऊवा और छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्यालय पाली का निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ. अनिल सूर्यवंशी, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, अंकित चौबे शामिल रहे।
दूसरी पाली में टीम ने सरस्वती महाविद्यालय मड़ावरा, आरएबीडी कालेज हससी मड़ावरा, पीएन शर्मा महाविद्यालय सैदपुर का निरीक्षण किया। टीम में डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान, कविता पैजवार, अंकित चौबे शामिल रहे।