{"_id":"6a6126a799fc6b41ae0277db","slug":"absa-to-investigate-reasons-for-decline-in-enrollment-bsa-seeks-report-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160020-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नामांकन में गिरावट की वजह तलाशेंगे एबीएसए, बीएसए ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नामांकन में गिरावट की वजह तलाशेंगे एबीएसए, बीएसए ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन में आई गिरावट के कारणों की पड़ताल अब खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रत्नेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर नामांकन में कमी के कारणों, वर्तमान स्थिति और छात्र संख्या बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने 12 जुलाई के अंक में पेज-2 पर ‘हवा में स्कूल चलो अभियान, साढ़े बारह हजार से ज्यादा बच्चों ने बना ली दूरी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार में स्कूल चलो अभियान चलने के बावजूद पिछले शैक्षिक सत्र की तुलना में इस वर्ष परिषदीय विद्यालयों में नामांकन घटने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।
समाचार का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों में नामांकन में आई गिरावट का विश्लेषण कर उसकी वजह बताई जाए। साथ ही अब तक नामांकन बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों का ब्यौरा भी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा विद्यालयवार वर्तमान नामांकन स्थिति की जानकारी देने तथा छात्र संख्या बढ़ाने के लिए तैयार की गई आगामी कार्ययोजना भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
बीएसए रत्नेश कुमार ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से नामांकन में कमी के कारणों और उसे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।