{"_id":"65b00526c72a74b29b019621","slug":"about-24-thousand-families-will-benefit-from-pradhan-mantri-suryoday-yojana-lalitpur-news-c-11-1-jhs1008-250110-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से करीब 24 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से करीब 24 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
ललितपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सोलर पैनल का लाभ देने की घोषणा की थी। एक किलोवाट तक के संयोजन धारकों का इसका लाभ मिलेगा। इस योजना से यहां करीब 24 हजार परिवारों के विद्युत बिलों में कटौती होगी।
सौर ऊर्जा से आम आदमी को लाभ दिलाने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की है। इससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार को काफी सुविधा होगी। बिजली के बिल में कटौती के साथ लोगों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होगा। इस योजना में एक किलोवाट के संयोजन धारकों को लाभ मिलेगा। इससे पहले भी रूफटॉप सिस्टम की योजना यूपीनेडा से संचालित हो रही थी। लेकिन, इस योजना में किसी प्रकार का अनुदान नहीं था। अब जारी योजना में सब्सिडी दी जाएगी। एक किलोवाट के रूफटॉप से करीब 12 यूनिट बिजली अर्जित की जा सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- --
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से आम लोगों को लाभ मिलेगा। बिजली के बिल में कटौती होने से उनकी जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम किया जाएगा। अभी तक शासन से विस्तृत योजना संबंधी शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही यह स्वरूप में आ जाएगी।
विज्ञापन
एमए खान, परियोजना निदेशक नेडा।