फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Abhyudaya Composite School will be built in every block, the level of education will improve

हर ब्लॉक में बनेगा अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय, सुधरेगा शिक्षा का स्तर

Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Composite School will be built in every block, the level of education will improve
ललितपुर। जिले के हर ब्लॉक में एक अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। इनमें बच्चों को पढ़ाने के साथ मानसिक विकास पर जोर दिया जाएगा। यहां स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, खेल मैदान के अलावा तमाम अन्य सुविधाएं होंगीं। इसकेलिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सात विद्यालयों का चयन कर सूची शासन स्तर पर प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 1354 परिषदीय विद्यालयों में से करीब 171 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हर ब्लॉक में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्थापना की जानी है। जिले में ब्लॉक बार के गांव पारौन कंपोजिट विद्यालय, ब्लॉक बिरधा का टेनगा कंपोजिट विद्यालय, महरौनी का कंपोजिट विद्यालय पड़वां, मड़ावरा का कंपोजिट विद्यालय बम्हौरीकलां, कंपोजिट विद्यालय झरावटा, जखौरा का कंपोजिट विद्यालय मनगुंवा, तालबेहट का कंपोजिट विद्यालय खैराडांग को चयनित कर विभाग ने शासन को सूची भेजी है। शासन की मंजूरी के बाद इन विद्यालयों में शिक्षा के साथ बच्चों के शारीरिक, बौद्घिक विकास पर जोर दिया जाएगा। यह विद्यालय कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को उच्चतम माहौल में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय में होंगी यह सुविधाएं
अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों में पांच कक्षों से युक्त एकीकृत भवन का निर्माण किया जाएगा। मध्याह्न भोजन के लिए पक्का डाइनिंग हॉल, किचन, हाथ और डिश वॉश यूनिट, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए मैदान होगा। जिसमें एक स्टेज के साथ-साथ ध्वज फहराने एवं बच्चों के परेड मार्च के लिए स्थान होगा। विभिन्न प्रकार के झूले, उच्चीकृत शौचालय और बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय बनेंगे। विद्यालय के प्रांगण में साइकिल स्टैंड व पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। शुद्घ पेयजल के लिए आरओ, बच्चों की कक्षा वर्ग एवं उम्र के अनुसार डेस्क बेंच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मानक किए गए तय
अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में चयनित होने के लिए शासन मानक निर्धारित किए हैं। जिसमें विद्यालय प्रांगण कम से कम 3000 वर्ग मीटर होना चाहिए। विद्यालय की भूमि किसी प्रकार से विवादित और अतिक्रमित न हो। छात्रों के नामांकन के अनुसार पर्याप्त संख्या में कक्षा-कक्ष पूर्व से निर्मित हो। विद्यालय भवन की भौतिक स्थिति उत्तम हो। विद्यालय में समुचित विद्युतीकरण व संयोजन का काम मानक के अनुसार हो। पेयजल के लिए सबमर्सिबल पंप बोरिंग के साथ सुचारू रूप से पेयजल व्यवस्था से क्रियाशील हो। विद्यालय में एक क्रियाशील रसोई घर होना चाहिए। बाउंड्रीवाल एवं मुख्य द्वार होना चाहिए।

जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनाने के लिए शासन द्वारा तय किए गए मानकों को सात कंपोजिट विद्यालय पूरा कर रहे हैं। इनकी सूची व समस्त जानकारी शासन को प्रेषित कर दी गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed