{"_id":"66d4e76d887fc2819a0f2874","slug":"abhishekam-of-lord-shantinath-was-done-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-120196-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भगवान शांतिनाथ का किया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भगवान शांतिनाथ का किया अभिषेक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्री शांतिनाथ सतोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के तत्वावधान में दानवीर श्रेष्ठियों, कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों का सम्मान समारोह व भगवान शांतिनाथ का अभिषेक-शांति धारा पूजन विधान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीप ज्योतिर्मय से हुआ। मंगलाचरण सेरोंन जी बाल संस्कार केंद्र की छात्राओं ने संगीत के साथ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि सभी सहयोग से ही क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव है। अतः आप सभी आगे आएं और सहयोग करें। महामंत्री मनोज सिंघई ने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र पर जहां भव्य जिनालय का जीर्णोद्धार हो रहा है तो वहीं क्षेत्र में वृद्धा आश्रम, भोजनशाला पार्क, संतशाला सहित चहुंमुखी विकास हो रहा है।
कोषाध्यक्ष विजय जैन ने क्षेत्र कमेटी द्वारा आय व्यय का बजट रखा। उन्होंने सभी दानदाताओं से अधिक से अधिक दान और सहयोग की अपील की। आनंद जैन को क्षेत्र कमेटी ने पगड़ी पहनाकर शाल श्री फल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शील चंद्र अनौरा, समाज अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडै़या, महामंत्री आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, संजीव जैन महामंत्री देवोदय, धन्यकुमार, अनुपम अनौरा, व्यापारी नेता-सुरेश बडेरा आदि को स्मृति पत्र दिया।