फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   abduction

भोपाल से लापता नितिन रांची में मिला

Wed, 31 May 2017 12:20 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 31 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
abduction
क्राइम - फोटो : demo pic
शहर के मुहल्ला कटरा बाजार में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी को भोपाल से अगवा करने और उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। लापता हुए व्यापारी को भोपाल से करीब एक  हजार किलोमीटर दूर झारखंड की राजधानी रांची से सही सलामत बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


मुहल्ला कटरा बाजार निवासी आनंद सर्राफ उर्फ नितिन(31)पुत्र राजेंद्र कुमार सर्राफ कटरा बाजार में ही रेडीमेट कपड़े की दुकान संचालित करते हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार नितिन बीते रविवार की दोपहर घर से इंदौर चेकअप कराने की बता कहकर ट्रेन से निकला था। रविवार की ही शाम को करीब सात बजे उसने भोपाल पहुंचकर अपने पिता व अन्य परिजनों को भोपाल पहुंच जाने की जानकारी दी और कहा कि वह खाना खाकर कुछ देर बात इंदौर के लिए निकल जाएगा। देर रात करीब ढाई बजे इंदौर में रहने वाले उसके रिश्तेदार का फोन नितिन के पिता राजेंद्र के पास आया और उन्होंने बताया कि नितिन अभी तक इंदौर नहीं पहुंचा है और उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। घर वालों से सोचा की मोबाइल डिस्चार्ज हो गया होगा और वह सुबह तक इंदौर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



जब दोपहर तक वह इंदौर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल लगातार बंद आने लगा तो परिजनों को मामला कुछ गड़बड़ प्रतीत हुआ। पीड़ित परिजनों ने सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस व एसपी को भी मामले की जानकारी दी । पीड़ित परिवार ने भोपाल पुलिस के आला अधिकारियों को घटना की सारी जानकारी दी और मोबाइल सर्वेलांस पर लगाने पर मंगलवार की सुबह नितिन के मोबाइल की लोकेशन भोपाल से 1,029 किलोमीटर दूर स्थित झारखंड की राजधानी रांची में पाई गई। पुलिस लापता की तलाश की कर रही थी, इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे रांची से उनके परिवार के पास रांची पुलिस का फोन आया, उन्होंने नितिन के मिल जाने की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक यह मामला जहरखुरानी व लूट का लग रहा है। नितिन घर से करीब तीस-पैंतीस हजार रुपए नगद, करीब पचार हजार की कीमत वाला मोबाइल और सोनी की अंगूठियां पहने था, इस कारण आरोपियों ने उसको निशाना बनाया है। फिलहाल घटना की सही जानकारी नितिन के घर वापस आने के बाद ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed