{"_id":"6793f0dd3a1d791f0507ff84","slug":"a-young-woman-died-after-being-buried-under-the-soil-when-a-mine-collapsed-in-the-forest-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128309-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जंगल में खदान धंसकने से मिट्टी के नीचे युवती की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जंगल में खदान धंसकने से मिट्टी के नीचे युवती की दबने से मौत
Sat, 25 Jan 2025 01:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के लिए मिट्टी खोदते समय खदान धंसकने से उसके नीचे युवती दब गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी धनुष (18) पुत्री भागीरथ शुक्रवार की शाम को अपनी मां कलावती व चाची सोना के साथ गांव से बाहर जंगल में स्थित खदान से घरेलू काम के लिए मिट्टी खोदने के लिए गई थी। धनुष खदान के अंदर घुसकर मिट्टी खोद रही थी।
इसी दौरान खदान धंसक गई। जिससे मिट्टी के नीचे धनुष दब गई। मां-भाभी ने चीख पुकार मचाई तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मिट्टी को हटाकर उसके नीचे दबी धनुष को बाहर निकाला। मिट्टी के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि लड़की घरेलू काम के लिए पोतनी मिट्टी खोदते समय खदान धंसकने से उसके नीचे दब गई और उसकी मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।