फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man who left home was found hanging the next day.

Lalitpur News: घर से निकला युवक दूसरे दिन फंदे पर लटका मिला

Thu, 30 Oct 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A young man who left home was found hanging the next day.
परिजनों ने अज्ञात बताया आत्महत्या का कारण, डेढ़ माह पूर्व ही इंदौर से लौटा था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से निकले कोतवाली सदर के ग्राम अनौरा निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह का शव दूसरे दिन बुधवार की सुबह पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के बड़े भाई शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र सिंह एमपी के इंदौर में काम करता था। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में वेदी हवन होने के चलते वह इंदौर से आया था। मंगलवार की सुबह जितेंद्र घर से चला गया था। रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने देर रात तक आ जाने की उम्मीद लगाई थी लेकिन वह रात को भी घर नहीं आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह अन्य लोगों के साथ वह जितेंद्र को खोजते हुए गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत पर पहुंचा। यहां पेड़ से रस्सी के फंदे पर जितेंद्र का शव लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक तीन भाई-दो बहन में दूसरे नंबर का था। प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed