फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man traveling to his village with his parents died after falling from a train.

Lalitpur News: मां-बाप के साथ गांव आ रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Thu, 01 Jan 2026 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A young man traveling to his village with his parents died after falling from a train.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिल्ली से मजदूरी कर गांव लौट रहे मध्य प्रदेश निवासी 27 वर्षीय सौरभ पटेल का शव सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले रेल पटरी पर मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सफर के दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रेन से गिरने का बात कही।
मृतक के मौसेरे भाई नीलेश पटेल ने बताया कि सेमरा हलाठी थाना पथरिया जनपद दमोह निवासी सौरभ अपनी मां संतोष रानी और पिता प्रताप पटेल के साथ दिल्ली में मजदूरी करता था। काम समाप्त होने के बाद सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अपने माता-पिता के साथ जबलपुर–गोडवाना एक्सप्रेस से गांव लौट रहा था। रात करीब 2 बजे ट्रेन ललितपुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, तभी सौरभ ट्रेन से गिर गया। उस समय उसके माता-पिता ट्रेन में ही सो रहे थे और उन्हें घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह जब ट्रेन दमोह पहुंची, तब ललितपुर जीआरपी ने फोनकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर माता-पिता मौके पर पहुंचे और रेल पटरी पर मिले शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। मौसेरे भाई नीलेश पटेल के मुताबिक, सौरभ तीन बहनों में इकलौता भाई था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। नीलेश ने आशंका जताई कि रात के समय संतुलन बिगड़ने से सौरभ ट्रेन से गिर गया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed