फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man returning home after working as a labourer died in a bike accident.

Lalitpur News: मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की बाइक भिड़ंत में मौत

Thu, 22 Jan 2026 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home after working as a labourer died in a bike accident.
ग्राम पटसेमरा के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सिलावन से मजदूरी कर लौट रहे ग्राम पटसेमरा के पास पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना में बाइक चालक 20 वर्षीय अजय निवासी ग्राम रजवारा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली सदर के ग्राम रजवारा निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र जगभान, 19 वर्षीय आकाश पुत्र ज्ञान और 18 वर्षीय अमर चंद्र पुत्र राजू मंगलवार को ग्राम सिलावन मजदूरी करने गए थे। मंगलवार की रात वे घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक ग्राम पटसेमरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे अजय, आकाश, अमरचंद्र सहित दूसरी बाइक का चालक कृष्णकांत गिर गया और सभी घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल अजय को मृत घोषित कर दिया। अन्य का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं दुर्घटना में दूसरी बाइक का चालक कृष्णकांत घायल होकर अचेत हो गया था। एंबुलेंस कर्मचारी ने जब उसे बेहोशी की हालत में उठाया तो उसकी जेब में करीब 19800 रुपये नकद व मोबाइल मिला। आरोप है कि कर्मचारी ने उक्त रुपये अपने पास रख लिए और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कृष्णकांत के पिता के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed