{"_id":"6865843887f9a506b30f37e4","slug":"a-young-man-died-after-consuming-poison-under-suspicious-circumstances-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138308-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध हालात में जहर खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध हालात में जहर खाने से युवक की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी के पहले पति के पुत्र ने अज्ञात कारण के चलते खाकर आत्महत्या करने की बात कही। वहीं, मृतक के भाई ने पत्नी व उसके परिजन पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव हाल कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम टपरियन निवासी सरदार (32) को अचेतावस्था में महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजेश के मुताबिक ग्राम टपरियन निवासी महिला के पति की मौत के बाद उसका भाई सरदार और उक्त महिला पति-पत्नी के रूप में छह-सात साल से रह रहे थे। उक्त महिला के पहले पति से एक पुत्र व पुत्री है। राजेश ने बताया कि मंगलवार रात में उसके पास महिला की पुत्री ने फोन किया और बताया कि सरदार की महरौनी अस्पताल में मौत हो गई। वह महरौनी पहुंचा तो यहां मौत का कारण नहीं बताया। राजेश ने अपने भाई की पत्नी व उसके परिजन पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया।
वहीं, मृतक सरदार की पत्नी के पहले पति के पुत्र अरविंद ने बताया कि मंगलवार को सरदार ने जहर खा लिया था, इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।