फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man climbed a tower after not being able to report buffalo theft

Lalitpur News: भैंस चोरी की रिपोर्ट न लिखने पर टावर पर चढ़ा युवक

Thu, 04 Sep 2025 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a tower after not being able to report buffalo theft
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम भैलोनी सूबा में बुधवार को घनश्याम चौबे खेत में लगे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक ने भैंस चोरी होने के मामले में कार्रवाई न होने पर टावर पर चढ़ने की बात कही। पुलिस ने युवक को समझाकर उतरवाया। यह ड्रामा एक घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन

घनश्याम चौबे टावर पर 20 मीटर ऊंचाई तक चढ़ गया और चिल्लाते हुए कहा कि उसकी भैंस चोरी की रिपोर्ट पुलिस नहीं लिख रही है। इस कारण वह टावर से कूद रहा है। गांव के लोगों ने उसे समझाया और उतरने की बात की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही। एक घंटे तक समझाने के बाद घनश्याम चौबे नीचे उतरा। उसने बताया कि 31 अगस्त की रात में दो भैंस व दो पड़वा उसके दरवाजे से चोरी हो गए थे। उसके पड़ोसी ने भैंस चोरी की है। थाना बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। टावर से युवक के उतरने के बाद पुलिस व गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-------
पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा : थाना बार पुलिस ने घनश्याम चौबे की तहरीर पर गांव के ही रामस्वरूप व उसके पुत्र सचेंद्र यादव के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
टावर के ऊपर चढ़े व्यक्ति की भैंसें उसके दरवाजे पर खुली बैठी थीं। भैंसों को उसने बांधा नहीं था। जिसके खिलाफ घनश्याम ने शिकायती पत्र दिया था, उससे उसकी रंजिश है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
अजमेर सिंह भदौरिया, थानाध्यक्ष बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article