{"_id":"6aa1bb99de15f1c36f091211","slug":"a-workshop-to-promote-natural-farming-will-be-organized-on-the-11th-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-162826-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए 11 को होगा कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए 11 को होगा कार्यशाला का आयोजन
Thu, 10 Sep 2026 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यशाला का आयोजन 11 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ और फसल उत्पादन के संबंध में जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जाएगी। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा,पर्यावरण,पौधरोपण एवं आर्द्रभूमि समिति की बैठक के दौरान दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्रों का निर्धारण नदी के बाढ़ व्यवहार, बाढ़ की आवृत्ति एवं संबंधित वैज्ञानिक/हाइड्रोलॉजिकल आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के महत्त्व, इसके लाभ एवं जल एवं पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका के संबंध में किसानों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों में गठित ग्राम आर्द्रभूमि समितियों द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों में स्थित आर्द्रभूमियों एवं तालाबों के संरक्षण के लिए कार्ययोजना को ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिए।