{"_id":"69557e237e44e4a5bc09bcec","slug":"a-water-tank-with-a-capacity-of-110-lakh-litres-is-being-constructed-at-the-railway-station-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-148960-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर बनाई जा रही 1.10 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर बनाई जा रही 1.10 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगी पर्याप्त पेयजल की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर पेयजल की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन 1.10 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी बना रहा है। इससे यात्रियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अभी कम क्षमता की पानी की टंकी बनी है। इससे प्लेटफार्म पर सभी प्याऊ व वाटर बूथ एवं वाटर कूलर के लिए पेयजल पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यह कम क्षमता की टंकी होने के कारण कई बार गर्मियों में पानी की कमी पड़ जाती है। साथ ही यह टंकी प्लेटफार्म पर जगह भी घेरे हुए हैं। ऐसे में रेलवे ने प्लेटफार्म की जगह जीआरपी थाने के आगे आईओडब्ल्यू कार्यालय के बाहर परिसर में एक नई टंकी बनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में प्लेटफार्म पर बनी पानी की टंकी को हटाया जाना है। पानी की टंकी का निर्माण भी लगभग 40 फीसदी हो गया है।
वर्जन
प्लेटफार्म पर यात्रियों को पेयजल की सुविधा के लिए स्टेशन के बाहर परिसर में 1.10 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी