{"_id":"68e02c6c688ee8d4100261e0","slug":"a-villager-drowned-during-idol-immersion-his-body-recovered-from-a-pond-after-22-hours-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-143738-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मूर्ति विसर्जन के समय ग्रामीण पानी में डूबा, 22 घंटे बाद शव तालाब से हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मूर्ति विसर्जन के समय ग्रामीण पानी में डूबा, 22 घंटे बाद शव तालाब से हुआ बरामद
विज्ञापन
- कोतवाली सदर के ग्राम टीला के तालाब में 2 अक्तूबर को डूब गया था ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा/ललितपुर। मूर्ति विसर्जन करने के दौरान ग्राम टीला के तालाब में ग्राम अंडेला निवासी मेहराम बृहस्पतिवार की दोपहर को डूब गया। 22 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव पुलिस व ग्रामीणों ने पानी के अंदर से खोज निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत चौकी खितवांस क्षेत्र निवासी मेहराम (45) गांव में रखी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए कोतवाली सदर अंतर्गत कस्बा बिरधा चौकी के ग्राम टीला के तालाब में अन्य ग्रामीणों के साथ आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह अचानक तालाब के गहरे पानी में चला गया था और पानी में डूब गया था। मेहराम के पानी में डूबने पर हड़कंप मच गया था। आनन फानन में गांव के लोगों और बिरधा चौकी पुलिस ने तालाब में डूबे मेहराम की खोजबीन कराई थी, लेकिन कोई पता नहीं चला था। इधर सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। देर शाम तक तालाब में खोजबीन अभियान चलाया गया था। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को एकबार पुन: तालाब में मेहराम को खोजने का अभियान शुरू किया गया। सुबह करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने पानी में डूबा हुआ मेहराम का शव खोज निकाला। शव के बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।