फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A truck hit the bike of a young man and he died

Lalitpur News: युवक की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A truck hit the bike of a young man and he died
- ग्राम पूराकलां से लौटते समय तेरई फाटक के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-तालबेहट। बहन का फलदान कार्यक्रम करके वापस लौट रहे भाई की बाइक को हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बार अंतर्गत ग्राम गडिया निवासी दिनेश (25) की छोटी बहन वर्षा की शादी ग्राम पूराकलां निवासी युवक से तय हुई थी। मंगलवार को बरात और शादी कार्यक्रम था। शादी से पूर्व सोमवार को वर्षा के परिजन फलदान लेकर ग्राम पूराकलां गए थे। रिश्तेदार और परिजन पिकअप से तो दिनेश बाइक से गया था। फलदान कार्यक्रम करने के बाद देर रात को दिनेश फलदान कार्यक्रम करके घर लौट रहा था। अभी दिनेश कोतवाली तालबेहट अंतर्गत तेरई फाटक के पास हाईवे पर पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दिनेश घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई-दो बहनों में दूसरे नंबर का था और उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

-----
यहां भाई की उठी अर्थी, उधर बहन की हुई डोली
घटना को लेकर मृतक के मौसिया गनपत ने बताया कि दिनेश की मौत होने के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया था। मंगलवार को दिनेश की बहन की बरात आनी थी। उधर दिनेश का पोस्टमार्टम हो रहा था। इस पर लड़का पक्ष से बातचीत की और उन्हें दिन में ही बरात लेकर आने को कहा था। जिस पर दिन में बरात आ गई थी। शांति और गमगीन माहौल में वर्षा की शादी की रस्में देवा माता मंदिर प्रांगण में की गई और बरात को शाम के समय ही विदा कर दिया गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब दिनेश का शव गांव में पहुंचा तो एक तरफ बहन की डोली उठी, दूसरी तरह उसके भाई दिनेश की अर्थी उठ रही थी। विदाई कार्यक्रम होने के बाद दिनेश का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed