फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A tin shed will be installed outside the pathology department for the convenience of patients

Lalitpur News: पैथोलाॅजी विभाग के बाहर मरीजों की सुविधा को लगाया जाएगा टीन शैड

Tue, 06 May 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A tin shed will be installed outside the pathology department for the convenience of patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में इंटीग्रेटिड पब्लिक हैल्थ लैब के बाहर मरीजों की सुविधा को टीन शैड लगाया जाएगा। महिला व पुरुष अस्पताल की लैब एक हो गई है, इससे भीड़ होने से बैठने की दिक्कत हो गई है। ऐसे में सुविधा के लिए टीन शैड स्थापित करने की तैयारियां शुरु हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मरीजों की सुविधा को जल्द ही छाया की व्यवस्था की जाएगी।
लैब के एक होने से अब महिला व पुरुष अस्पताल के मरीजों की अधिक भीड़ लग रही है। इससे पैथोलॉजी में स्थान तक नहीं बच रहा है। पूरी गैलरी में मरीज व तीमारदार ही नजर आ रहे हैं। पंजीयन कराने तक में समस्या हो रही है। मरीजों को जांच कराने के लिए कतार में खड़ा होना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब मरीजों की सुविधा के लिए पैथोलॉजी के बाहर टीन शैड लगाने की तैयारी की जा रही है। इस टीन शैड के नीचे मरीज सुविधा के साथ बैठ सकेंगे। साथ ही जांच पंजीयन कांउटर भी खिड़की से संचालित होगा। पंजीयन काउंटर के सामने भी टीनशैड होगा। इससे छाया में खड़े होकर पंजीयन करा सकेंगे। इसके बाद बारी आने पर अंदर आकर सैंपल दे सकेंगे। बाहर खिड़की के काउंटर से ही जांच वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

---
120 प्रकार की जांचों की होगी सुविधा
मेडिकल कॉलेज में आईपीएचएल लैब (मंडलीय जांच केंद्र) में पैथोलॉजी बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबॉयोलॉजी, इम्योनोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी आदि सभी को एक ही स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। लैब को सुचारु रुप से संचालित करने की तैयारियां चल रही हैं। लैब को पूर्ण रुप से संचालित होने से लगभग 120 प्रकार की जांच की सुविधा होगी। इससे मरीजों को गंभीर जांच तक के लिए बाहर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पैथोलॉजी के बाहर मैंदान में टीनशैड लगाया जाएगा। इससे मरीज सुविधा के साथ बैठक सकेंगे। जल्द ही लगवाया जाएगा।
- डॉ. डीनाथ, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed