फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A three-member team conducted a door-to-door inspection of the PM Awas houses.

Lalitpur News: पीएम आवास की जांच तीन सदस्यीय टीम ने घर-घर जाकर की

Wed, 05 Aug 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A three-member team conducted a door-to-door inspection of the PM Awas houses.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्जुन खिरिया। विकास खंड मड़ावरा के ग्राम अर्जुन खिरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। शिकायत के आधार पर गठित तीन सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय जांच टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर जाकर लाभार्थियों और वंचित परिवारों की स्थिति का सत्यापन किया।
ग्रामीणों ने शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना की वर्ष 2026 की नई सूची में कई अपात्र लोगों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जबकि वास्तविक गरीब और पात्र परिवारों को योजना से वंचित रखा गया है। शिकायत में निष्पक्ष जांच कर अपात्र लोगों के नाम हटाकर पात्र परिवारों को लाभ दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद ब्लॉक प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम में गजेंद्र सिंह एडीओ आरडी, संजय सिंह एडीओ एसटी एवं निखिल मित्तल की टीम ने टीम ने सूची में शामिल लाभार्थियों के घर-घर जाकर उनकी आर्थिक स्थिति, आवास की वास्तविक स्थिति तथा अन्य आवश्यक तथ्यों का सत्यापन किया। साथ ही उन परिवारों की भी जानकारी एकत्र की गई, जिनका नाम सूची में शामिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। अब जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। शिकायती पत्र देने बाले ग्रामीणों को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के बाद वास्तविक जरुरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed