{"_id":"680945df62e7bebe2d0d37c6","slug":"a-soldier-who-went-to-attend-his-sisters-wedding-died-in-an-accident-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133859-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बहन की शादी में गए सिपाही की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बहन की शादी में गए सिपाही की हादसे में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली सदर में तैनात सिपाही की जनपद हमीरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक वर्ष 2023 बैच का सिपाही था और वह अपनी बहन की शादी के लिए अवकाश लेकर घर गया था।
जनपद हमीरपुर के थाना व कस्बा कुरौरा निवासी आर्यन कुमार (22) की पोस्टिंग कोतवाली सदर में चल रही थी। 9 अप्रैल को वह अपनी बहन की शादी के लिए अवकाश लेकर घर चला गया था। बुधवार को पुलिस विभाग में सूचना आई कि जनपद हमीरपुर क्षेत्र में कार पलटने से उसमें सवार सिपाही आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। शोक संवेदना जताने कुछ सहकर्मी उसके घर के लिए रवाना हो गए। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सिपाही के परिजनों के संपर्क में हैं, उनकी जो भी मदद होगी उसे प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।