फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A sick villager died on the way while being brought for treatment

Lalitpur News: बीमार ग्रामीण को इलाज के लिए लाते समय रास्ते में मौत

Fri, 16 May 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A sick villager died on the way while being brought for treatment
- सड़क पर शव के पास एक घंटे तक विलाप करते रहे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मुहारा के मजरा चेनावारा निवासी घनश्याम के बीमार होने पर उसकी पत्नी व बच्चे इलाज कराने के जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। अभी वह लोग कस्बा बांसी में जखौरा चौराहे पर ही पहुंचे थे कि घनश्याम की मौत हो गई। इस पर उसकी पत्नी व बच्चों में चीख पुकार मच गई और वह चौराहे पर ही शव रखकर विलाप करने लगे।

उन्होंने बताया कि घनश्याम कुछ दिन से बीमार चल रहा था। दो दिन पूर्व वह लोग घनश्याम को इलाज कराने को जिला अस्पताल ले गए थे। यहां से इलाज के बाद घर आ गए थे। बृहस्पतिवार को पुन: घनश्याम का इलाज कराने के लिए आ रहे थे कि कस्बा बांसी में उसकी मौत हो गई। परिजन का सड़क पर विलाप देखकर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। करीब एक घंटे बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed