{"_id":"6aee1e9fab4f61cc3608fb64","slug":"a-sample-of-besan-gram-flour-laddus-made-with-desi-clarified-ghee-was-collected-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-166421-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: देसी घी और बेसन के लड्डू का नमूना भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: देसी घी और बेसन के लड्डू का नमूना भरा
Sat, 07 Nov 2026 12:08 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और टीम ने दिवाली से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। त्योहारों के सीजन में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए शहर के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी हुई। टीम ने मिठाई की दुकानों और निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।
धनतेरस के दिन आनंद स्वीट भंडार से घी और राजकुमार कुशवाहा पिसनारी की दुकान से लड्डू के नमूने लिए गए। ये नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनोद कुमार शर्मा ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मिलावट की पुष्टि होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। विभाग ने सभी विक्रेताओं को साफ-सफाई और शुद्ध सामग्री उपयोग करने के निर्देश दिए। इस अभियान में कलामुद्दीन, एसएस निरंजन और नागेंद्र कुमार शामिल थे।