{"_id":"691e17cff37293690109e5b0","slug":"a-report-should-be-filed-against-those-who-took-out-a-march-demanding-a-hindu-nation-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-146475-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर यात्रा निकालने वालों पर रिपोर्ट दर्ज हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर यात्रा निकालने वालों पर रिपोर्ट दर्ज हो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को जनपद पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एक होटल में प्रेसवार्ता हुई। उन्होंने कहा कि छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश को बंटवारे की ओर ले जा रहे हैं। मौर्य ने मांग की कि हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर यात्रा निकालने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें किसी भी धर्म को लेकर यात्रा निकालने से कोई आपत्ति नहीं है। कहा कि यदि कोई हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर यात्रा निकालता है तो ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह और देशद्रोह के तहत प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। मौर्य ने सवाल उठाया कि यदि हिंदू राष्ट्र की मांग जायज है तो बौद्ध राष्ट्र, खालिस्तान, सिख राष्ट्र या मुस्लिम राष्ट्र की मांग क्यों नहीं।
उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि यह मतदाताओं को मतदान से वंचित करने का तरीका है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से बिहार में भी मतदाता मतदान से वंचित रहे, इसलिए वहां पर एनडीए की सरकार बनी है।