फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A procession was Eid Muladunnabi

ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस निकाला

Mon, 11 Nov 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
A procession was Eid Muladunnabi
जलूस के आगे कड़क बिजली - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर के अलग-अलग मोहल्लों से आया जुलूस आजाद चौक स्थित इमाम चौक पर इकट्ठा हुआ। इसके बाद तयशुदा रास्तों से होता हुआ रात करीब 10 बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन

रविवार की रात में घंटाघर पर नूरानी माहौल रहा। इससे पहले घरों में फातिहा और मस्जिदों में तकरीरें हुई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब के जन्मदिवस के जश्न की शुरूआत सुबह मोहल्ला नदीपुरा स्थित इमाम चौक से प्रभातफेरी के साथ हुई। यहां मदरसों के बच्चों समेत कई लोगों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाल कर हजरत मुहम्मद साहब के संदेशों को लोगों के बीच सुनाया।
विज्ञापन

लोगों ने अपने घरों में मीठे पकवान बनवाए और फातिहा पढ़ी। वक्ताओं ने ईमान वालों से उनके बताए रास्तों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि नबी पाक को अल्लाह ने दुनिया पर रहमत बनाकर भेजा। दोपहर में नदीपुरा स्थित इमाम चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरूआत हुई, जिसमें हरी झंडियों व झंडों से सुसज्जित लोग सरकार की आमद मरहबा और मरहबा या मुस्तफा के नारे लगाते चल रहे थे। जगह-जगह लंगर वितरित किया गया। मोहल्ला नदीपुरा से शुरू हुआ जुलूस मोहल्ला मऊठाना, रावरपुरा, अजीतापुरा होते हुए सदनशाह पहुंचा, जहां नमाज अदा की गई। इसके उपरांत जुलूस मोहल्ला घुसयाना पहुंचा, यहां पर भी नमाज अदा की गई। जलूस में गुलाम गौस खां की तोप कड़क बिजली का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रही। इमाम बाड़ा और नदीपार के अखाड़े प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। मुस्लिम समाज के लोग प्यारे नबी की शान में नारे लगा थे। इसके उपरांत जुलूस जेल चौराहा, कसाई मंडी, तालाबपुरा, सरायपुरा होते हुए सावरकर चौक पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी सदर उर्स कमेटी, अब्दुुल रहमान, नवाब बख्श, शेख नत्थू उस्ताद, कमरुद्दीन कप्तान, बरकत, समद खान, मुशीर अहमद, मजीद कुरैशी, रहीस कुरैशी, मो. नसीम, हाजी इरशाद, फारुख हुसैन, शहबाज खान, कलीम हुसैन, नाजिर बेग, नासिर बेग, ताहिर बेग, आरिफबेग, नौसाद खॉं, खलील हुसैन, कम्मू खां, शरीफ लाइट, अरशान बख्श आदि मौजूद रहे। जिला मंसूरी समाज समिति ने सावरकर चौक पर जुलूस का स्वागत किया। इस मौके पर इरशाद मंसूरी, अजीज मंसूरी, हाजी अब्दुल समद हाजी मजीद ठेकेदार, हाजी लतीफ, नासिर मंसूरी, इदरीश फौजी, हाजी क़य्यूम निजाम, शब्बीर मंसूरी, जहूर बड़ापुरा, नसीर, अनीस गदयाना, रिजवान उज्ज्मा, शब्बीर ठेकेदार, सगीर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

ललितपुर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिला व पुरुष सहित सभी वार्डों में मरीजों को सेब, केला, बिस्किट आदि वितरित किए गए। मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांगी गई। मुशीर अहमद, मुहम्मद खुर्शीद आलम, भाजपा नेता प्रदीप खटीक, आरिफ मंसूरी, उमेर खान, इरफान मंसूरी, हैदर अली, मुजम्मिल, इकरार मंसूरी, आबिद खान, शहबाज खान, असलम खान, अजीज खान, छोटू खान, अनस बेग, आरिफ खान, जुबेर खान, अमजद मंसूरी आदि मौजूद रहे।

जलूस में बग्गी पर सवार धर्मगुरु

जलूस में बग्गी पर सवार धर्मगुरु- फोटो : LALITPUR

ईद- ए- मिलादुन्नबी पर सजी हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह

ईद- ए- मिलादुन्नबी पर सजी हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed