{"_id":"6611a43f343253ef6a070054","slug":"a-population-of-34-thousand-depends-on-one-doctor-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112869-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक चिकित्सक के भरोसे 34 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक चिकित्सक के भरोसे 34 हजार की आबादी
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह
ललितपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आज फिर गोष्ठियों का दौर चलेगा, लेकिन हकीकत यह है कि स्वास्थ्य सेवाएं चिकित्सकों की कमी से दम तोड़ रही हैं। यहां लंबे अरसे बाद भी चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। जिले में 34 हजार की आबादी पर एक चिकित्सक है, जबकि पंद्रह हजार की आबादी पर एक चिकित्सक होना चाहिए।
चिकित्सकों और संसाधन की कमी के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। थोड़ी सी भी स्थिति गंभीर होने पर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। चिकित्सकों की कमी से हृदय रोगी, लकवा, किडनी, प्लेटलेट्स की कमी, गंभीर बुखार, हेड इंजरी आदि से जूझ रहे मरीजों को बाहर इलाज कराना पड़ रहा है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक की पैथोलॉजी की भी यही स्थिति है। यहां डिजिटल एक्सरे, हृदय रोग में वाल्व की जांच, कैंसर संबंधी जांच समेत कई प्रमुख जांचें नहीं होती हैं। जिले में रेडियोलॉजिस्ट के पांच पद स्वीकृत हैं, लेकिन ये सभी पद रिक्त चल रहे हैं।
-- -
विशेषज्ञों की भारी कमी
स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के 30 पद स्वीकृत हैं, इसमें महज नौ ही कार्यरत हैं। 21 पद रिक्त चल रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में विशेषज्ञ समेत 15 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, इसमें महज तीन सामान्य चिकित्सक ही कार्यरत हैं। वहीं, जिला अस्पताल में भी 29 चिकित्सकों के सापेक्ष 15 ही कार्यरत हैं। इस तरह 15 लाख की आबादी के सापेक्ष सरकारी अस्पतालों में कुल 127 पद स्वीकृत हैं और तैनाती महज 43 की है। आंकड़ों के अनुसार 34 हजार की आबादी पर मात्र एक चिकित्सक है।
विज्ञापन
-- -
एक नजर में वर्तमान स्थिति
जिले की आबादी - 15,64,711
जिला अस्पताल - 01
जिला महिला अस्पताल - 01
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 06
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 23
उपकेंद्र - 198
-- -
चिकित्सकों की स्थिति
पदनाम - स्वीकृत पद - कार्यरत - रिक्त
लेवल 1 - 25 - 21 - 04
लेवल 2 - 30 - 04 - 26
लेवल 3 - 15 - 14 - 01
लेवल 4 - 14 - 02 - 13
कुल 84 - 41 - 44
-- -
विशेषज्ञ - 30 - 09 - 21
-- -
जिला अस्पताल
स्वीकृत पद - कार्यरत - रिक्त पद
29 - 15 - 14
-- -
जिला महिला अस्पताल
स्वीकृत पद - कार्यरत - रिक्त पद
15 - 03 - 12
-- -
एंबुलेंस - संख्या
एएलएस - 04
108 - 22
102 - 16
कुल - 42
-- -
चिकित्सकों व विशेषज्ञों की कमी है, इसके लिए शासन को पत्राचार किया गया है। चिकित्सक मिलते ही तैनात किए जाएंगे।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ