फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A people die in train

जबलपुर से आ रहे युवक की ट्रेन में बिगड़ी हालत, मौत

Mon, 29 Jun 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
A people die in train
ट्रेन - फोटो : ?????
ललितपुर। निजामुद्दीन से जबलपुर जा रही जबलपुर एक्सप्रेस में एक यात्री की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी पर उसे ललितपुर स्टेशन पर उतारा गया और पंचनामा भरकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के अंतर्गत खरगापुर निवासी रामचंद (35) पुत्र रामलाल रविवार को दिल्ली से निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस से अपने घर जाने के लिए ललितपुर आ रहा था। अभी वह मथुरा व आगरा के मध्य ही पहुंचा था कि ट्रेन में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया। यात्रियों ने इसकी जानकारी ट्रेन स्टाफ को दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर जीआरपी ने शव को ललितपुर स्टेशन पर उतार दिया। उसके पास निजामुद्दीन से ललितपुर तक का रिजर्वेशन था। ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि करीब एक बजे आई। शव स्टेशन पर उतारा गया और जीआरपी ने इसकी सूचना उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed