फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A mere formality in the name of pothole eradication, potholes were filled a month ago.

Lalitpur News: गड्ढामुक्ति के नाम पर खानापूर्ति का खेल, एक माह पहले भरे गए थे गड्ढे

Wed, 07 Jan 2026 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A mere formality in the name of pothole eradication, potholes were filled a month ago.
ब्लॉक मुख्यालय से जाखलौन मार्ग खस्ताहाल, राहगीर हो रहे चोटिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। ब्लॉक मुख्यालय से जाखलौन स्टेशन को जोड़ने वाले बिरधा-जाखलौन संपर्क मार्ग की स्थिति बिरधा से बछलापुर तक बहुत ही खराब है। ब्लॉक मुख्यालय के मस्जिद तिराहे से जाखलौन के लिए जाने वाले रोड पर बछलापुर के पास विभाग की ओर से गड्ढामुक्ति के नाम पर खानापूर्ति की गई है।
कस्बे के इसी रोड पर विकास खंड कार्यालय, खंड शिक्षा कार्यालय, सरकारी कृषि बीज गोदाम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किसान इंटर कॉलेज स्थित है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों किसान, मरीज, व छात्र-छात्राएं का आवागमन होता है। इस रोड पर एक माह पहले संबंधित ठेकेदार ने गड्ढे भरे थे लेकिन इन गड्ढों में केवल खानापूर्ति की गई है। इससे बिरधा और बछलापुर के बीच सभी गड्ढों के पेच उखड़ गए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर गिट्टी ही गिट्टी दिखाई दे रही है। इतने गड्डे हैं कि यहां रोज बाइक सवार राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। आम लोग व छात्राएं आए दिन चोटिल हो रही हैं। रोड से डामर गायब हो गया है लेकिन इस खराब रोड की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया, जबकि यह रोड ब्लॉक के कई गांवों को जोड़ता है। सरकार की ओर से हर सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन हर बार गड्ढों को भरने के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
बछलापुर गांव के आसपास तीन-चार किलोमीटर तक की सड़कों के गड्ढे एक माह पहले भरे गए थे लेकिन वह उखड़ गए हैं। संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजकर सड़क के गड्ढों को फिर से भरवाया जाएगा। - अखिलेश कुमार कुशवाहा, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed