{"_id":"6729285c96313e19c40a7537","slug":"a-list-of-schools-with-less-than-50-students-is-being-prepared-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-123460-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 50 से कम छात्र वाले विद्यालयों की बनाई जा रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 50 से कम छात्र वाले विद्यालयों की बनाई जा रही सूची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ऐसे परिषदीय विद्यालय, जिनमें छात्रांकन 50 से कम है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। जनपद में कम छात्रांकन वाले करीब 223 विद्यालय हैं। इनकी सूची शासन को प्रेषित की जाएगी।
यहां 1357 परिषदीय और कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.71 लाख बच्चे हैं। शासन की ओर से विद्यालयों में बच्चों को अधिक से अधिक प्रवेश दिलाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इन अभियानों का लाभ भी विद्यालयों को मिलता है और छात्रांकन बढ़ जाता है, लेकिन कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें छात्रों का नामांकन काफी कम रहता है। ऐसे विद्यालय जिनमें 50 से कम छात्रों का नामांकन है, जिले में करीब 223 हैं। ब्लॉक बार में 28, बिरधा क्षेत्र 54, तालबेहट क्षेत्र में 35, मड़ावरा क्षेत्र में 27, महरौनी क्षेत्र में 29, जखौरा क्षेत्र 43 और नगर क्षेत्र में सात ऐसे विद्यालय हैं।
अब शासन ने ऐसे विद्यालयों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।