फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A Glimpse of Bundeli Culture: Children Bring Heritage to Life

Lalitpur News: बुंदेली संस्कृति की दिखी झलक, बच्चों ने उकेरी विरासत

Tue, 29 Sep 2026 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A Glimpse of Bundeli Culture: Children Bring Heritage to Life
ललितपुर। विश्व पर्यटन दिवस पर विद्यालयों में चित्रकला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं को बुंदेली लोक गायन, नृत्य और संस्कृति से परिचित कराया गया। पर्यटन जानकारों ने पर्यटन को विश्व के बड़े उद्योगों में से एक बताया।
विज्ञापन

इस वर्ष की वैश्विक थीम ''पर्यटन को पुनर्गठित करने के लिए डिजिटल एजेंडा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता'' थी। अटल आवासीय विद्यालय, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय और नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में हेरिटेज संबंधी चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। पर्यटक अधिकारी हेमलता ने ललितपुर को ऐतिहासिक, पुरातात्विक और प्राकृतिक रूप से धनी क्षेत्र बताया। उन्होंने चांदपुर-जहाजपुर, दूधई, नीलकंठेश्वर मंदिर पाली जैसे कई पौराणिक स्थलों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल ने कहा कि पर्यटन लाखों लोगों को होटल, परिवहन और हस्तशिल्प में रोजगार देता है। उन्होंने भारत की समृद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय जिया लाल ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान से वैश्विक शांति को बढ़ावा देने की बात कही। संस्कृति विभाग के कलाकार विनोद ने बुंदेली लोक गायन प्रस्तुत किया। लोक नृत्य कलाकार प्रभु ने अपनी टोली के साथ सैरा नृत्य का प्रदर्शन किया। विक्की रत्नाकर और नितिन कुमार ने देशभक्ति गीत गाकर सबका मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed