{"_id":"6891a251c6009a16e1076bba","slug":"a-four-year-old-girl-was-misdeed-case-registered-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitur news: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitur news: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
Tue, 05 Aug 2025 12:37 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:37 PM IST
सार
गांव के एक किशोर ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को िहरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विस्तार
ललितपुर में चार साल की मासूम के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया गया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को गांव का एक किशोर गलत नियत से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव में 4 साल की बालिका सोमवार की शाम को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का 16 साल का किशोर आया। बालिका को फुसलाकर अपने घर ले गया। यहां किशोर ने बालिका से जबरन दुष्कर्म किया। बालिका रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। वही पुलिस ने कार्रवाई कर किशोर को पकड़ लिया है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया गया है। आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।