{"_id":"6907a1afe6bdf190530f8ed9","slug":"a-farmer-who-went-to-check-on-his-crops-died-of-a-snake-bite-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145401-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल देखने गए किसान की सांप के डसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल देखने गए किसान की सांप के डसने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल देखने गए कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम पटसेमरा निवासी 68 वर्षीय किसान तेज सिंह को सांप ने डस लिया। इससे उनकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे हनुमत सिंह ने बताया कि शनिवार को उसका चाचा तेज सिंह घर के पीछे स्थित नाले के पुल के पास खेत में फसल देखने गए थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पर पहुंचे। यहां तेज सिंह खेत पर अचेतावस्था में पड़े थे और उनके पैर में सांप के काटने का निशान था। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-दो बहन में सबसे बड़ा था और उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।