{"_id":"69791edf699f0d2a7708c73d","slug":"a-criminal-stole-the-licensed-gun-of-a-guard-who-was-on-duty-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150623-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ड्यूटी कर रहे गार्ड की लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ले गया बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ड्यूटी कर रहे गार्ड की लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ले गया बदमाश
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र स्थित पावर हाउस के भंडारण गृह में ड्यूटी कर रहे गार्ड को झपकी आने पर बदमाश उसकी लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित गार्ड की तहरीर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
जनपद उन्नाव के थाना बारा सगवर के ग्राम रसूलपुर निवासी अवधेश बहादुर सिंह ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम झांसी के द्वारा वह वर्तमान में गल्ला मंडी के पास विद्युत भंडार केंद्र में गनमैन के पद पर कार्यरत है। उसके पास 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक है। रविवार की रात को वह विद्युत भंडार केंद्र पर शस्त्र सहित ड्यूटी कर रहा था और उसके साथ मानिक लाल निवासी ग्राम रोंडा भी मौजूद था। उसने पास में रखे घड़े के पास बंदूक रख दी और कुछ देर आराम करने लगा। इस बीच उनकी झपकी लग गई। देर रात करीब 12.00 से 12.30 बजे के बीच आंख खुली तो नकाबपोश अज्ञात बदमाश को उसकी लाइसेंसी बंदूक लेकर मुख्य गेट के नीचे से लेकर भागता दिखाई दिया। उन्होंने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह रात के अंधेरे में भाग गया। इसकी सूचना डायल-112 को दी तो वह मौके पर पहुंच गई।
इस बीच सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित गार्ड की तहरीर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बदमाश की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। संवाद