फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A community hall worth 1.40 crore will be built in Gadiya village, providing a facility for the villagers.

Lalitpur News: ग्राम गड़िया में 1.40 करोड़ से बनेगा उत्सव भवन, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

Tue, 30 Jun 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A community hall worth 1.40 crore will be built in Gadiya village, providing a facility for the villagers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़िया में उत्सव भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें हाॅल के साथ ही कमरों और अन्य सुविधाएं होंगी। ऐसे में लोगों को कार्यक्रम करने के लिए भवन की कमी नहीं खलेगी। सुविधा से अपने सार्वजनिक व निजी कार्यक्रम कर सकेंगे।
शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही गेस्ट हाउस व विवाह घरों की बुकिंग शुरू हो जाती है। ऐसे में कई बार लोगों को विवाह घर तक नहीं मिल पाते हैं। अधिक मांग बढ़ने पर इन्हें बुक करना मुश्किल हो जाता है। कारण अधिक पैसे लगते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अब बेटी की शादी करने में परेशानी होती है। साथ ही अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में परेशानी होती है।
विज्ञापन

लेकिन, अब सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह और बड़े सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए महंगे मैरिज होम या तंग जगह की समस्या से नहीं जूझना होगा। कस्बा बासी के पास स्थित ग्राम गड़िया में आधुनिक सुविधाओं से लैस उत्सव भवन का निर्माण किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसका निर्माण 1.40 करोड़ से किया जाएगा। इसमें बरात ठहरने की व्यवस्था, भोजन बनाने के लिए किचन, पेयजल, शौचालय, बिजली, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहर की तर्ज पर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्राम पंचायत गड़िया में उत्सव भवन का निर्माण किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
- कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed