फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A collection of jewelry tailored to customer preferences is now available in the bullion market.

Lalitpur News: सराफा बाजार में ग्राहकों की पसंद के आभूषणों का संग्रह तैयार

Fri, 16 Oct 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A collection of jewelry tailored to customer preferences is now available in the bullion market.
ललितपुर। शारदीय नवरात्र के बाद अब सराफा बाजार को करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पर्व का इंतजार है। त्योहारों को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों की पसंद के आकर्षक आभूषणों का संग्रह तैयार किया है। दुकानों पर नए डिजाइन के गहनों की सजावट के साथ ग्राहकों के लिए विकल्प बढ़ाए गए हैं। हल्के वजन के आभूषणों का चलन भी बढ़ रहा है। वहीं, धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ी। अब त्योहारों के साथ शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए कारोबारी भी तैयारियों में जुटे हैं। ग्राहक अपनी पसंद के डिजाइन देखकर आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं। बदलते चलन के बीच हल्के वजन के गहने लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इनमें पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन भी शामिल हैं। त्योहारों के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी को लेकर भी सराफा कारोबारियों को उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के गहनों के साथ पारंपरिक आभूषणों की भी मांग
सराफा व्यापारी संतोष तामियां ने बताया कि बाजार में सोने का भाव करीब 1.48 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव करीब 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए हल्के वजन के आभूषणों के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शादी-विवाह के लिए लोग पुराने गहनों की सफाई और मरम्मत भी करा रहे हैं।
-------------------------

हल्के वजन के आभूषणों का बढ़ा चलन
सराफा व्यापारी प्रांसुर जैन ने बताया कि आभूषणों के वजन और डिजाइन को लेकर ग्राहकों की पसंद में बदलाव आया है। पहले जहां भारी करधनी और गहनों को पसंद किया जाता था, वहीं अब हल्के वजन के आभूषणों की ओर रुझान बढ़ा है। पहले 500 ग्राम की करधनी बनवाई जाती थी, जबकि अब 250 ग्राम की करधनी भी तैयार की जा रही हैं। इससे ग्राहकों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार विकल्प मिल रहे हैं।
----------------------
त्योहारों के लिए दुकानों में तैयार है नया संग्रह
सराफा व्यापारी योगेश सराफ ने बताया कि नवरात्र में बाजार में रौनक दिखाई दी। त्योहारों को देखते हुए दुकानों में आभूषणों का स्टॉक तैयार रखा गया है। करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली पर ग्राहकों की पसंद के अनुसार गहनों के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी बढ़ने की भी उम्मीद है।
-----------------
त्योहारों में हल्के आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद
सराफा व्यापारी संजय कुमार ड्योडिया ने बताया कि बाजार में ग्राहकों की आमद शुरू हो गई है। बदलते चलन के साथ हल्के वजन के आभूषण पसंद किए जा रहे हैं। त्योहारों के दौरान ऐसे गहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों में विभिन्न डिजाइन और वजन के आभूषण उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed