फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A chilly wait on the way to the destination

Lalitpur News: मंजिल की राह पर ठिठुरन भरा इंतजार

Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
A chilly wait on the way to the destination
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की सर्दी में ट्रेनों का इंतजार यात्रियाें को भारी पड़ रहा है। ट्रेनों के घंटों विलंब से आने के चलते यात्री प्लेटफार्म व हॉल में कंबल और पॉलीथिन के सहारे सर्दी से बचाव कर रहे हैं। बुधवार सुबह 4:30 बजे कुछ ऐसा ही नजारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला।
दिन में तो यात्री किसी प्रकार प्लेटफार्म व वेटिंग रूम में इंतजार कर लेते हैं, लेकिन रात गुजारना कठिन हो रहा है।
मंगलवार रात में कई ट्रेन घंटों लेट होने के चलते यात्री प्लेटफार्म पर चादर या चटाई बिछाकर वहीं लेट गए और कंबल ओढ़कर रात गुजारते रहे। कई लोग बेंच या खंभों के इर्द गिर्द चबूतरे पर चादर ओढ़कर बैठे नजर आए। दिल्ली जाने वाले मड़ावरा के रामसेवक, जितेंद्र आदि ने बताया कि घर से एक कंबल लाए थे। ट्रेन लेट होने के कारण सर्दी से किसी तरह बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे सो रहे लोग : मंगलवार रात पारा 7 डिग्री सेल्सियस के बीच प्लेटफार्म पर जगह न मिलने पर कुछ लोग बाहर पॉलिथीन तान कर उसके नीचे कंबल ओढ़ कर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय की चुस्की लेकर काट रहे रात : कड़ाके की सर्दी में कुछ यात्री चाय पीकर रात काटते मिले। जाखलौन के रामेश्वर ने कहा कि सर्दी में कंबल से राहत न मिलने पर चाय पीकर ही काम चला रहे हैं। सुरेंद्र ने कहा कि सचखंड एक्सप्रेस से आगरा तक जाना है, लेकिन ट्रेन लेट होने से परेशानी में पड़ गए। रात जागकर काटनी पड़ रही है।

सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित : शीतलहर जारी है। बुधवार तड़के न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस तो दिन में धूप के बाद पारा 19 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को शीतलहर जारी रहेगी। पारा और लुढ़कने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed