फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A case of abetment to suicide has been filed against four people, including the wife.

Lalitpur News: आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मुकदमा पत्नी सहित चार के खिलाफ दर्ज

Thu, 25 Sep 2025 04:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:35 AM IST
विज्ञापन
A case of abetment to suicide has been filed against four people, including the wife.
- पत्नी करती थी दूसरे युवक से बातचीत, मना करने पर करते थे प्रताड़ित
विज्ञापन

- क्षुब्ध होकर कुएं में कूदकर की थी युवक ने आत्महत्या, 20 सितंबर को मिला था कुएं में शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा। थाना बार अंतर्गत एक ग्राम में कुएं में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी बहू का गांव के एक युवक के साथ दुष्कर्म का मुकदमा विचाराधीन है। जिसमें उक्त युवक जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसे व उसके परिजनों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। जिसमें उसकी बहू उक्त युवक का पक्ष ले रही थी। राजीनामा न करने पर आरोपी द्वारा धमकी दी जा रही थी। आरोपी युवक और उसकी बहू लगातार फोन से बातचीत करते थे और चोरी छिपे मिलते जुलते थे। उसका पुत्र अपनी पत्नी को आरोपी युवक से बात करने को रोकता था, लेकिन वह नहीं मानती थी। आरोपी युवक के पिता और चाचा से कई बार शिकायत की। लेकिन उन्होंने उसे ही डांटकर भगा दिया। 19 सितंबर की सुबह उसकी बहू मुकदमे में राजीनामा करने के लिए आरोपी युवक के साथ ललितपुर आई थी। दिनभर वह यहां पर रही थी। शाम को आरोपी युवक के साथ वापस आई। इस पर उसके पुत्र ने इस प्रकार से घूमने का कारण पूछा। जिस पर उसकी बहू ने कहा कि अब वह उक्त युवक के साथ ही रहेगी। उससे व उसके परिवार से कोई लेना देना नहीं है। इस पर पुत्र ने कहा कि उसकी व उसके बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। तब बहू और आरोपी युवक ने कहा कि वह साथ रहेगे, उसे मरना हो तो मर जाए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बात से उसके पुत्र का मन व्यथित हो गया था। रात को अपनी पत्नी से खाना मांगा तो उसने खाना भी नहीं दिया था। जिसके बाद उसका पुत्र बिना बताए खेत पर चला गया था। परेशान होकर कुएं में कूदकर जान दे दी। 20 सितंबर की सुबह उसका शव कुएं में मिला। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मृतक की पत्नी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी महिला व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महिला सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरेापियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed