फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A BSP government is essential for better law and order and the public interest: Vikram

बेहतर कानून व्यवस्था और सर्वजन हित के लिए बसपा की सरकार जरूरी : विक्रम

Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A BSP government is essential for better law and order and the public interest: Vikram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। बेहतर कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से संगठन को मजबूत करें और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। यह बात बसपा के झांसी-चित्रकूट मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव ने जिला कार्यालय में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। चित्रकूट और झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़े क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी गई। अंबेडकर ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालयों का निर्माण कराया गया। उन्होंने दावा किया कि बसपा शासन में युवाओं को रोजगार के अवसर मिले और कानून व्यवस्था बेहतर रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुख्य मंडल प्रभारी मानवेंद्र सिंह पटेल ने बहुजन महापुरुषों के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि आज समाज को जो अधिकार और अवसर मिले हैं, वे उनके त्याग और संघर्ष का परिणाम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध ने और संचालन दीपक कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जगदीश प्रसाद प्रजापति, मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य, धीरेंद्र चौधरी, रामसिंह कुशवाहा, मिथलेश पाल, मोहम्मद वाजिद हुसैन, संतोष राज वर्मा, शैलेंद्र शिरोमणि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed