{"_id":"25-52620","slug":"Lalitpur-52620-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में पकड़ा गया दूसरा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में पकड़ा गया दूसरा मगरमच्छ
Lalitpur
Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बार रेंज क्षेत्र अंतर्गत बानपुर के पास अजय पहाड़ पर मगरमच्छ की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने वन अफसरों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे रेंज कर्मियों ने जाल फेंककर मगरमच्छ को पकड़ लिया। रेंज कर्मी उसे जामनी नदी में छोड़ना चाह रहे थे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया, इसके बाद इसे जिला मुख्यालय पर लाया गया। डीएफओ वीके जैन का कहना है कि मगरगच्छ की लंबाई करीब सात फुट है। यह जामनी नदी से होकर पहाड़ पर पहुंच गया था, जिसे राजघाट बांध में छुड़वाया जा रहा है। इससे पहले सदनशाह मुहल्ले से निकली नहर में मगरमच्छ निकला था, उसे भी वन कर्मियों ने पकड़कर राजघाट बांध में छुड़वाया था।
विज्ञापन