{"_id":"25-52543","slug":"Lalitpur-52543-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी
Lalitpur
Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। यातायात माह के तहत यातायात प्रभारी ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का महत्व समझाया। वहीं, ओवरलोड पाए जाने 25 स्कूल वाहनों के चालान कर पांच हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। जागरूकता वाहन से विभिन्न इलाकों में नुक्कड़ सभाएं की गईं।
बुधवार को टीएसआई नीरज दीक्षित ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राआें को सिगनल के बारे में जानकारियां देते हुए बताया कि महानगरों और हाइवे पर यात्रा करते समय रास्ते में लगाए गए संकेतकों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। नो एंट्री व नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर जुर्माना अदा करना पड़ेगा।
इस मौके पर यातायात निरीक्षक कृष्णकांत शर्मा, आरक्षी अरविंद कुमार एवं प्रधानाचार्य कपिल अग्रवाल भी मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर निर्धारित से अधिक संख्या में बच्चों को लेकर चलने वाले 25 तिपहिया वाहनों का चालान कर पांच हजार रुपया शमन शुल्क वसूला गया। जागरूकता वाहन ने नगर के विभिन्न चौराहों पर भ्रमण किया। वाहन स्वामियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके वाहनों में रिफ्लेक्टर व स्टीकर चस्पा किए गए।