फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भाभी को मरणासन्न कर देवर ने खाया जहर, मौत

भाभी को मरणासन्न कर देवर ने खाया जहर, मौत

Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत गोलियाघाट निवासी देवर ने विवाद के चलते भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद देवर ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोलियाघाट निवासी हल्ले अहिरवार गांव में चक्की टांकने गया था। अन्य परिजन गुम्मा बनाने के लिए गए हुए थे जबकि हल्ले की पत्नी सरोज घर में अकेली थी। दोपहर 12 बजे सरोज का देवर रामसहाय (24 वर्ष) अचानक घर आ गया। इस दौरान उसने देखा कि सरोज अपने पति के मोबाइल से किसी से बात कर रही है। बातचीत के बारे में पूछने पर सरोज ने बात टाल दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रामसहाय ने कुल्हाड़ी उठाकर सरोज पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे सरोज का दायां हाथ कटकर अलग हो गया तथा शरीर में भी गंभीर चोटें आ गईं। इसके बाद रामसहाय ने सल्फास खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी पाकर घर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रामसहाय की मौत हो गई और सरोज की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं, थाना बानपुर पुलिस ने घटना की सूचना मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन

भाई को बताई हमले की बात
भाभी को मरणासन्न करने के बाद रामसहाय गांव की ओर निकल पड़ा। रास्ते में उसे बड़ा भाई हल्ले मिल गया। उसने बड़े भाई से भाभी को मरणासन्न करने की बात कही। इसके बाद आगे जाकर उसने सल्फास खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed