फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अलताफ राजा की कव्वालियों पर झूमे लोग

अलताफ राजा की कव्वालियों पर झूमे लोग

Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। हिंदु मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत जमाल शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स के अंतिम दिन मुंबई से आए ख्याति प्राप्त कव्वाल अलताफ राजा ने कव्वालियां सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, अलताफ को सुनने के लिए भारी जनसमूह उमड़ा।
विज्ञापन

सबसे पहले अलताफ ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर देश की खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआ मांगी। इसके बाद वह सीधे मंच पर पहुंच गए, जहां उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत उन्होंने ख्वाजा गरीब नमाज व नवी की शान में सूफियाना अंदाज में शानदार कव्वाली प्रस्तुत कर की। उन्होंने कई शानदार कव्वाली एवं गजलें सुनाईं। जनता की मांग पर उन्होंने तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे तथा आवारा हवा को झोंका हूं, निकला हूं पल दो पल के लिए सुनाकर जनता का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की शान में कलाम पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम जीआर राठौर, सीओ ओमकार यादव, प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, देवी सिंह, रामबाबू सिंह, प्रधान हरीराम श्रीवास, सदर मुहम्मद अयाज, सुरेंद्र लिटौरिया, बाकिर अली, कमल प्रकाश गुप्ता, सिद्धीक ठेकेदार, कल्लू निजाम, शाहिद तकदीर, अंसार कुरैशी, मूलचंद्र ग्वाला, मौलाना इरफान, मकसूद मामू, सलीम शहंशाह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed