फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षकों की मनमानी से गड़बड़ाया शिक्षण कार्य

शिक्षकों की मनमानी से गड़बड़ाया शिक्षण कार्य

Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
सिलावन (ललितपुर)। महरौनी क्षेत्र में शिक्षकों की मनमानी विद्यालयों के संचालन पर भारी पड़ रही है। अनेक विद्यालयों में ताले लटक रहे हैं। गत दिवस न सिर्फ पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरिया भारंजू बंद रहा बल्कि बाराव में कई दिनों से शिक्षण कार्य बाधित है। इसके चलते सैकड़ों बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है।
विज्ञापन

अफसरों का खौफ समाप्त होने से अनेक शिक्षक बेपरवाह हो गए हैं। कोई लेटलतीफ विद्यालय पहुंच रहा है तो किसी ने कभी कभार विद्यालय पहुंचना प्रारंभ कर दिया है। इन स्थितियों में परिषदीय विद्यालयों का संचालन बुरी तरह गड़बड़ा रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाराव में करीब दस दिनों से शिक्षण कार्य बाधित है। यहां तैनात शिक्षक विद्यालय संचालन की सुध नहीं ले रहे हैं। इस कारण अभिभावकों में रोष पनपने लगा है। ग्राम के गुड्डन सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, सरमन अहिरवार, प्रदीप बरार, रमेश ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग बीएसए से की है। इसी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरिया भारंजू का भी यही हाल है। क्षेत्रीय संवाददाता अनुसार ग्राम खिरिया भारंजू में शिक्षण कार्य अनियमित चल रहा है। गत दिवस खिरिया भारंजू का विद्यालय बंद रहा। खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि जिस समय विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय में ताले लटक रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में दो दर्जन के आसपास ही बच्चों की उपस्थिति बनी हुई है जबकि मिडडेमील के रजिस्टर में हाजिरी बढ़ा चढ़ाकर दर्शाई जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed