फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लूट का खुलासा न होने पर होगा आंदोलन

लूट का खुलासा न होने पर होगा आंदोलन

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में मुनीम के साथ हुई लूटपाट की घटना की निंदा की गई। व्यापारी नेताओं ने घोषणा की कि यदि जल्द ही लूट का खुलासा कर रुपयों की बरामदगी नहीं की गई तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रचार मंत्री महेंद्र जैन मयूर के मुख्य आतिथ्य में आहूत बैठक में वक्ताओं ने कहा व्यापारी वर्ग को लंबे समय से लूटपाट का शिकार बनाया जा रहा है, लेकिन उन घटनाओं का सही खुलासा न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिसके चलते गत शनिवार को शाम साढ़े छह बजे कसाई मंडी में बाइक सवार दो लुटेरे व्यापारी नेता मुकेश सर्राफ के मुनीम कपूरचंद के हाथों से दो लाख सत्तानवे हजार नौ सौ तैंतालीस हजार रुपयों से भरा थैला छीन ले गए। इसी तरह शनिवार शाम दैलवारा के किराना व्यवसायी अरविंद जैन को तमंचा दिखाकर भयभीत किया गया, लेकिन पुलिस ने उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। व्यापारी नेताओं ने सामूहिक रूप से कहा कि यदि जल्द ही घटना का खुलासा कर रुपया बरामद नहीं किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य हो जाएगा। बैठक में रामेश्वर सड़ैया, महेंद्र सतभैया, नगराध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी, महामंत्री नवीन सिंघई, सुभाष जायसवाल, पंकज बिरधा, सुरेंद्र अनौरा, संतोष इमलिया, मनोज छप्पन, मुकेश सर्राफ, अरविंद सर्राफ, स्वदेश गोयल, जिनेंद्र पंसारी, बिरधीचंद सिंघई, अज्जू बाबा, मोहम्मद नईम, रामप्रकाश साहू, लखन अग्रवाल, महेश सतभैया, अशोक, विनय, अभय, अक्षय, विजय, अवध बिहारी, गिरीश पाठक, देवेंद्र सिंघई, उपेंद्र एंजिल, अशोक तिवारी, हाजी इसरार खान, राजीव चौधरी, संजीव बजाज, भगचंद, संजय, राजीव, सतीश, अरविंद, आनंद, अमित, सुरेश सोनी मुखिया, रत्नेश, भगत सिंह राठौर, मनीष जैन, नीलकांत जैन आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी एवं संचालन नगर महामंत्री नवीन सिंघई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed