{"_id":"25-27183","slug":"Lalitpur-27183-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लाभार्थियों को प्रशिक्षण के बाद मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लाभार्थियों को प्रशिक्षण के बाद मिली नौकरी
Lalitpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। आरोह फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम सिवनी स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षित 35 लाभार्थियों को नौकरी मिली। रोजगार से जुड़े लाभार्थियों की आंखों में गजब की चमक देखी गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए आरोह फाउंडेशन के प्लेसमेंट अधिकारी संदीप धाकड़ ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही योजना के तहत बेरोजगारों को रोजगार के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षित किया जा रहा है। लाभार्थियों को कंप्यूटर, बीपीओ, टेलीसेल्स, मटीरियल हैंडलिंग, लॉजिस्टिक, आफिस असिस्टेंट, सिलाई कड़ाई, इंगलिश स्पीकिंग, व्यक्तित्व विकास आदि में कुशल बनाया जा रहा है। परियोजना समन्वयक विकास शर्मा ने बताया कि बुंदेलखंड के झांसी, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह जिलों के 18-35 वर्ष के 7,800 ग्रामीण बेरोजगारों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित युवक- युवतियों को कॉल सेंटर, रिटेल आउटलेट और होटल इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर खुलते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को एक हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता भी दिलाई जाती है, जिससे किसी को रोजगार के दौरान कोई परेशानी न हो। कार्यशाला में सेंटर संचालक हुसैन, कंप्यूटर प्रशिक्षक नुपूर सिंघई, सुनील खजुरिया, देवेंद्र यादव सहित लाभार्थी व अभिभावक उपस्थित थे।