{"_id":"25-27170","slug":"Lalitpur-27170-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में दम तोड़ रही कम्प्यूटर शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में दम तोड़ रही कम्प्यूटर शिक्षा
Lalitpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में संचालित ज्ञानपरक कंप्यूटर शिक्षा दम तोड़ रही है। किसी विद्यालय में कंप्यूटर डिब्बे में पैक रखे हैं, तो कई विद्यालयों में कंप्यूटर खराब हो चुके हैं, जिन्हें ठीक कराने की शिक्षकों ने जहमत ही नहीं उठाई।
परिषदीय विद्यालयों के छात्र- छात्राओं को निजी स्कूलों के माकिफ तैयार करने के उद्देश्य से ज्ञानपरक कम्प्यूटर शिक्षा संचालित की जा रही है। योजनांतर्गत स्कूली छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों सहित ज्ञानपरक शिक्षा देने का प्रावधान किया गया है पर बदइंतजामी के चलते नगर में योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। नगर के आठ में से सात उच्च प्राथमिक विद्यालयों में योजना के संचालन को कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराए गए हैं, इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, सरायपुरा, चौबयाना, आदर्श विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमोत्तर स्टेशन, तालाबपुरा, गोविंद नगर शामिल हैं। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय तलैयापुरा में कंप्यूटर नहीं है। विद्यालयों में नामांकित कुल 332 छात्र- छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा हासिल नहीं हो पा रही है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, सरायपुरा व चौबयाना नंबर दो के कम्प्यूटर सेट खराब पडे़ हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय तालाबपुरा व गोविंद नगर के विद्यालय में कम्प्यूटर सेट स्थापित कर दिए गए हैं लेकिन, शिक्षकों की उदासीनता के चलते स्कूली छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, दूसरे विद्यालयों के कम्प्यूटर डिब्बे में पैक रखे हुए हैं। यहां के शिक्षकों को कम्प्यूटर के चोरी होने का भय सता रहा है।
मात्र दो स्कूलों में ही है विद्युत संयोजन
नगर के आठ में से महज दो उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायपुरा और सिविल लाइन में ही विद्युत संयोजन है। शेष छह स्कूलों में ऑन रिकार्ड विद्युत संयोजन नहीं है। सूत्रों की माने तो इन स्कूलों में कटिया डालकर विद्युत का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
इतने हैं ट्रेंड शिक्षक
ललितपुर। नगर क्षेत्र के 19 परिषदीय शिक्षकों को कम्प्यूटर शिक्षा के लिए प्रशिक्षित कर दिया गया है। वर्ष 2008-09 में पांच शिक्षकों, वर्ष 2009-10 में 12 व वर्ष 2012-13 में दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। लेकिन, मौजूदा स्थितियों के लिहाज से शिक्षकों का यह प्रशिक्षण बच्चों के काम नहीं आ रहा है।
पटरी पर लाई जाएगी कम्प्यूटर शिक्षा
नगर क्षेत्र के विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा को पटरी पर लाया जाएगा। विद्यालयों में भेजे गए कम्प्यूटरों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है। जैसे ही सभी विद्यालयों की स्थिति सामने आ जाती है, वैसे ही योजना को प्रभावी तरीके से संचालित किया जाएगा।
हरिदयाल वर्मा
नगर शिक्षा अधिकारी, ललितपुर