{"_id":"25-27005","slug":"Lalitpur-27005-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियंताओं को किया जाए प्रोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अभियंताओं को किया जाए प्रोन्नत
Lalitpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के तत्वावधान में गोविंद सागर बांध रोड स्थित विश्वेश्वरैया हाल में नव प्रोन्नत सहायक अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इसमें वक्ताओं ने सहायक अभियंताओं के रिक्त पदों पर प्रोन्नति की मांग उठाई।
मुख्य अतिथि संघ के प्रांतीय महासचिव इंजीनियर ओपी राय ने कहा कि शासन को सहायक अभियंताओं के खाली पदों को भरकर इंजीनियरों को प्रोन्नति करना चाहिए। उन्होंने नई पेंशन नीति का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन नीति को लागू करने की बात उठाई। संघ के बुंदेलखंड क्षेत्र संरक्षक इंजीनियर डीएन पाठक ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध तेज किया जाएगा। समारोह में मंडल अध्यक्ष इंजीनियर आरके कौशिक, इं. संजीव कुमार शुक्ला, गंगा सहाय, वीएस बुंदेला, नितेंद्र श्रीवास्तव, जेपी कटारे, सतीश चंद्र गौरव, अशोक कुमार सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, एससी दुबे, वृंदावन प्रसाद मिश्रा, वीके साहू, नागेश मोहन, राजेश गुप्ता, विक्रम सिंह हयारण आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता इं. शफीक मुहम्मद व संचालन इं. हेमंत कुमार रावत ने किया।