फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   95950 childen taken polio drop

95,950 बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा

Mon, 01 Feb 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
95950 childen taken polio drop
ड्राप पिलाकर पोलियोरोधी अभियान का शुभारंभ करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, साथ में मौजूद चि - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने रविवार को फीता काटकर सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि इस अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। वहीं, छूटे हुए बच्चों को टीम घर-घर जाकर खुराक पिलाए।
विज्ञापन

रविवार को अभियान के पहले दिन 95950 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिले में कुल 2,05,361 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम एक बच्चे को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि भारत में वर्ष 2011 के बाद पोलियो का कोई भी केस नहीं हुआ है। ललितपुर में जनवरी 2003 में पोलियो का अंतिम केस पाया गया था। सोमवार से जनपद 805 बूथों पर सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 125 सुपरवाइजर, 463 टीमें घर-घर भ्रमण करेंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश भारती, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed