फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गति नहीं पकड़ पा रही गेहूं खरीद

गति नहीं पकड़ पा रही गेहूं खरीद

Wed, 10 Apr 2019 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
गति नहीं पकड़ पा रही गेहूं खरीद
गति नहीं पकड़ पा रही गेहूं खरीद
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में गेहूं खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। 35 केंद्रों पर 1103 मीट्रिक ट्रन खरीद हो सकी है। इसकी वजह कई केंद्रों पर अभी तक वारदाना की उपलब्धता और स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाना है। इस तरह की समस्याओं के कारण कई केंद्रों पर किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। किसानों को तय समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए खोले गए कई केंद्रों पर खरीद प्रारंभ नहीं हो सकी है। सोमवार को अठासी में से पैंतीस केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई थी, जबकि मंगलवार को खरीदे गए गेहूं का ब्योरा देर शाम तक तैयार नहीं हो पाया था। इससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। कई केंद्रों पर वारदानें की कमी है तो कई केंद्रों पर स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है।
गत दिवस तालबेहट क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से भी खरीद पर असर पड़ा है। एक-दो दिन में गेहूं खरीद को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। उधर, कई अनाज माफिया खरीद प्रारंभ होते ही सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने विभागीय कर्मियों सेे सांठगांठ शुरू कर दी हैं। कुछ तो ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो उड़द खरीद में अपना हुनर दिखा चुके हैं। अब वे गेहूं खरीद में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। जिला प्रशासन की ओर से गड़बड़ी रोकने के लिए कार्रवाई की जाती है, लेकिन दलाल किस्म के लोगों को विभाग के कुछ लोग बचाने में कामयाब हो जाते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोग हर बार खरीद के मौके पर सिर उठाने लगते हैं। इस बार लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं, जिसमें सभी अधिकारी व्यस्त हैं। इसका लाभ उठाने के लिए लोगों ने तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बढ़ेंगे खरीद केंद्र
जिले में चल रही गेहूं की खरीद में अन्य सहकारी समितियों को भी केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की जा रही है। इस कतार में तीन समितियों ने आवेदन किया है। वहीं, एक सहकारी समिति की अनुमति निरस्त की गई। विभागीय अफसरों का कहना है कि अनुमति देने की प्रक्रिया चल रही है। इससे आने वाले दिनों केंद्रों की संख्या बढ़ने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि खरीद के खेल में हाथ आजमाने के लिए कई माहिर खिलाड़ी तिकड़म लगा रहे हैं। गत वर्ष गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने कई केंद्र बंद करा दिए थे। यही हाल इस बार रहा तो आगे भी ऐसी कार्रवाई होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


88 में से 35 केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हो गई है। अन्य केंद्रों पर या तो किसान नहीं आ रहे हैं या फिर अलग- अलग समस्याओं से खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
- राकेश त्रिपाठी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

गत दिवस तालबेहट क्षेत्र में बूंदाबांदी हो गई थी, जिससे यहां के खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रारंभ नहीं हो पाई है।
- रमेश कुमार गुप्ता, सहायक निबंधक, सहकारी समितियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed