फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मकान की छत से निकली विद्युत लाइन हटवाने की मांग

मकान की छत से निकली विद्युत लाइन हटवाने की मांग

Sun, 03 Feb 2019 09:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
मकान की छत से निकली विद्युत लाइन हटवाने की मांग
मकान की छत से निकली विद्युत लाइन हटवाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मुहल्ला कैलगुवां मुहल्ला निवासी लोगों ने उनकी छतों के ऊपर से निकली विद्युत लाइनों को हटाए जाने की मांग की है। गत पांच दिन पूर्व शहर में एक होटल में हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आने से दो मौतों के बाद अब लोग अपने घरों से निकली लाइनों को हटाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके घरों में भी कोई गंभीर हादसा घटित न हो जाए। मुहल्ला कैलगुवां रोड निवासी लोगों ने अधिशासी अभियंता विद्युत को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके मकान के ऊपर से विद्युत लाइन निकली है, जो पिछले आठ से दस महीने से दूसरी जगह से स्थापित कराई गई थी। गज रोज दो फरवरी को लाइनमेन आए और उनके घरों के ऊपर से विद्युत लाइन डालने लगे। जब लोगों ने मना किया तो अवैध रुप से रुपए की मांग करने लगे। साथ ही सरकारी कार्रवाई की धमकी भी देने का आरोप भी लगाया। उक्त भवन स्वामियों ने अधिशासी अभियंता से उनके मकान से विद्युत लाइन हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर शुकदेव मिश्रा, राहुल मिश्रा, सूरज राजपूूत, उमेश गोस्वामी, अभिषेक तिवारी, इमरत शर्मा, जशरथ विश्वकर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed